मध्यम एवं सामान्य वर्ग के परिवार के मनोरंजन का सस्ता साधन दूरदर्शन अब विद्यार्थियों को पढ़ाई भी करवा रहा है।
कोरोना से बचाव के लॉकडाउन में पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अपने घर पर ही बैठकर क्लासरूम स्टडी का फायदा मिल रहा है।
अध्यापकों के वीडियो लेक्चर से अभिभावक भी बच्चे की पढ़ाई में दिलचस्पी और अध्यापन पैटर्न के बारे में जानकार हो रहे हैं।
केबल और डिश टीवी ने भले दूरदर्शन में दिलचस्पी कम की हो, लेकिन अब फिर से दूरदर्शन के दिन लौट आए हैं और यह हर घर में लोकप्रिय हो रहा है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के पास स्मार्ट फोन न होने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे।
समस्या के समाधान के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए डीडी पंजाबी पर ऑनलाइन शिक्षा को शुरू किया गया है।
क्लासवाइज सब्जेक्ट एक्सपर्ट की ओर से तैयार किए गए चैप्टर की वीडियो सीडीज अलग-अलग समय पर प्रसारित की जाती है।
इससे तीसरी, चौथी, 5वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी डीडी पंजाबी चैनल के माध्यम से अपने सिलेबस पर आधारित पढ़ाई कर रहे हैं।
ग्रामीण इलाके के विद्यार्थी इस प्रावधान से ज्यादा लाभांवित हुए हैं। यह शिक्षा एनसीईआरटी द्वारा डीटीएच चैनल स्वामी प्रभु के माध्यम से 7वीं-8वीं कक्षाओं के लिए प्रदान की जा रही है।
नए शैक्षिक सत्र से ऑनलाइन एजुकेशन देने के लिए मोबाइल, यू-ट्यूब, रेडियो एडुसेट, गूगल ड्राइव एवं बाकी उपकरणों का प्रयोग किया गया था।
विभाग ने पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब के तहत पूर्व में निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया है, जिसमें सुबह 9 से 10 बजे तक पढ़ाई कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 05:27AM
No comments:
Post a Comment