Amazon

Saturday, July 4, 2020

22 नए केस संक्रमितों में वकील दंपति और एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल

कोरोनावायरस के संक्रमित 22 नए मरीज आने के बाद संक्रमितों की गिनती 772 हो गई है। बढ़ते केसों के चलते अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन में संजय गांधी नगर, उच्चा सुराज गंज को भी शामिल कर लिया गया है। अब जिले में कुल 10 माइक्रो कंटेनमेंट और 2 कंटेनमेंट जोन हैं। सेहत विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहर के मशहूर वकील दंपति को भी कोरोना हुआ है। दोनों कहां से इन्फेक्टेड हुए, इसी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा एक ही परिवार के 7 सदस्य संक्रमित हैं। इन्हें परिवार के सदस्यों से ही वायरस मिला है।

वहीं एक मरीज ने विदेश जाने से पहले कोरोनावायरस का टेस्ट करवाया था, उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रेरू पिंड की रहने वाली एक गर्भवती महिला और थाना-2 के पुलिस कर्मचारियों की तरफ से गिरफ्तार आरोपी भी वायरस की चपेट में आए हैं। बता दें कि शुक्रवार तक जिले में 219 मरीज एक्टिव हैं। जबकि 21 मरीजों को मेरिटोरियस स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर से छुट्‌टी दी गई है।

लगातार चौथे दिन लैब टेक्निशियन को संक्रमण, इन्फेक्शन कहां से हुई पता नहीं

वीरवार को पिम्स अस्पताल की लैब टेक्निशियन को कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद अब शुक्रवार को करतारपुर की कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की लैब सेंटर की 35 साल की टेक्निशियन को संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे संक्रमण कहां से हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमित मरीजों की सैंपलिंग की पैकेजिंग करते संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।

13 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद निकले पॉजिटिव

सेहत विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिन 22 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें से 13 लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। संक्रमित मरीजों को संपर्क में आने वाले लोगों में सबसे अधिक मरीज इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित संजय गांधी नगर में रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग हैं। इनमें से एक व्यक्ति कबाड़ का काम करता है। जबकि कुछ लोग निजी फैक्ट्री में काम कर रहे हैं। इसके अलावा पीजीआई में दाखिल मरीज की दोनों बेटियों को भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। सात लोगों को कहां से संक्रमण हुआ, इसकी जानकारी सेहत विभाग के पास नहीं है।

पीजीआई के कर्मचारियों के लिए गए सैंपल

वीरवार को निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट को कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद महिला के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के भी सैंपलिंग की गई है। वहीं शिंगारा सिंह अस्पताल के डॉ. जेपी ने पुष्टि की है कि वीरवार को जिस एलटी को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वह प्रीमियर गेस्ट्रोलॉजी इंस्टीट्यूट की महिला कर्मचारी है। हालांकि सेहत विभाग की तरफ से महिला का पता शिंगारा सिंह अस्पताल बताया गया था। इसके अलावा सेहत विभाग की तरफ से शुक्रवार को 300 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लेदर कांप्लेक्स से संक्रमितों को अस्पताल ले जाती हेल्थ विभाग की टीम।

https://ift.tt/2YXX5O2
July 04, 2020 at 05:25AM

No comments:

Post a Comment