जीटी रोड बाईपास वल्ला पर शाम करीब 6 बजे संदिग्ध हालातों में महिंद्रा पिकअप गाड़ी में ड्राइवर की लाश मिली है। मृतक की उम्र 40 साल के करीब लग रही थी, जो गाड़ी में ड्राइवर सीट पर लेटा हुआ मिला है।
पुलिस थाना वल्ला के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि शख्स की हार्ट अटैक से मौत हुई लगती है, जबकि गाड़ी नंबर (पीबी 10-एचबी 7053) फ्लोरिंग टाइल लोडिड थी।
शव को कब्जे में ले लिया गया है और कागजाें में ड्राइवर का एड्रेस डुगरी लुधियाना लिखा है। उन्होंने कहा कि मृतक शख्स के पारिवारिक सदस्यों से कांटेक्ट किया गया है और उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3f0YpFt
July 04, 2020 at 05:25AM
No comments:
Post a Comment