Amazon

Thursday, July 9, 2020

रुक-रुक बरस रहे बादल, प्रदेश में 24 घंटे में हुई 5.9 एमएम बरसात, सावन की झड़ी का अब भी इंतजार

सावन माह के तीसरे दिन समूचे प्रदेश में माॅनसून की सक्रियता दिखी। 24 घंटे में प्रदेश में 5.9 एमएम बरसात हुई, जो सामान्य से तीन फीसदी अधिक रही। इस बारिश से कई शहरों मेंजल भराव की स्थिति बन गई, पर टुकड़ों में हो रही बारिश से मन नहीं भर रहा है, क्योंकि सावन में तो उम्मीद झड़ी की है।

माॅनसून सीजन यानी एक जून से आठ जुलाई तक प्रदेश में 78.1 एमएम बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। बरसात के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान कम हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 से 12 जुलाई के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बरसात हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में भी मध्यम दर्जे की बरसात के आसार बने हुए हैं। जीटी बैल्ट के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बरसात हुई है।

सामान्य से 10 डिग्री कम दिन का तापमान
नारनौल में दिन का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। जबकि रोहतक में 32.3 डिग्री तापमान रहा, जो पांच डिग्री कम आंका गया है। जबकि रात का पारा अधिकांश जिलों में 24 से 27 डिग्री के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह से बरसात हो सकती है। बीच-बीच में कहीं कम तो कहीं अधिक बरसात होगी।

किस जिले में कितनी एमएम बारिश

जिला बारिश (एमएम में )
पंचकूला 20
अम्बाला 13.9
यमुनानगर 11.9
कुरूक्षेत्र 16.7
कैथल 13.5
करनाल 16.5
जींद 6.7
पानीपत 12.5
सोनीपत 14.5
पलवल 12.8


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार | ऑटो मार्केट के पास मेन रोड पर भरा बरसात का पानी। वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

https://ift.tt/31ZQepg
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment