Amazon

Thursday, July 9, 2020

आरोपियों को बचा रहे सिद्धू दंपति : हनी

अमृतसर के जौड़ा फाटक स्थित धोबी घाट पर हुए रेल हादसे के आरोपियों को सिद्धू दंपति का संरक्षण प्राप्त है।

यह बात प्रदेश भाजपा सचिव राजेश हनी ने बुधवार को शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक िस्थत भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही।

कहा कि 19 अक्तूबर 2018 को अमृतसर के जौड़ा फाटक स्थित धोबी घाट पर रेल हादसे में 58 लोगों की जान गई थी और 70 घायल हो गए थे।

इस संबंध में सिद्धू दंपति और मौजूदा पंजाब की कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए प्रदेश भाजपा सचिव राजेश हनी ने हादसे के लिए तत्कालीन दशहरा कमेटी के आयोजकों तथा सिद्धू दंपति को जिम्मेदार ठहराया।

कहा कि दशहरा कमेटी पूर्वी के संयोजक मिट्ठू मदान ने जौड़ा फाटक के नजदीक धोबी घाट में रावन दहन का आयोजन किया था।

हजारों लोग शामिल हुए इस आयोजन में तत्कालीन निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुईं थी।

प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, जिला भाजपा महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम चावला, हरविंदर सिंह संधू, जिला मीडिया सचिव संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अजय अरोड़ा, पूर्वी हल्के के मंडल अध्यक्ष रमन शर्मा, विनोद बब्बल, राकेश महाजन, मन्नू ग्रोवर, विक्रम नंदा, वरिंदर सिंह स्वीटी आदि मौज्ूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sidhu couple saving the accused: Honey

https://ift.tt/2DpigQT
July 09, 2020 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment