Amazon

Thursday, July 9, 2020

डीसी दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन संडे को चर्च खोलने की मांगी अनुमति

क्रिश्चियन एक्शन कमेटी ने रविवार को चर्च नहीं खुल पाने के विरोध में बुधवार को कचहरी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और डीसी दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

कमेटी के मेंबर जितेंदर गौरव रंधावा ने कहा कि चर्च रविवार को खोले जाते हैं और धार्मिक आस्था से जुड़े लोग प्रार्थना करने के लिए जाते हैं। इसलिए सरकार इस दिन चर्च खोलने की अनुमति प्रदान करे जिससे लोगों के धार्मिक आस्था को चोट नहीं पहुंचे।

यदि लॉकडाउन रखना है तो किसी और दिन को निर्धारित किया जाए। इसके अलावा अजनाला रोड पर मदर टेरेसा की बनी मूर्ति की साफ-सफाई वहां पार्क बनवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार तरनतारन जिले स्थित कब्रिस्तान पर रिसर्च सेंटर बनवाना चाहती है इसका कमेटी पूरी तरह से विरोध करती है।

इस बाबत सरकार को संबोधित मांग पत्र डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों के सुपरिटेंड को सौंपा। इस मौके पर जॉन कोरली, रोहित पुखर, राजकुमार, महबूब राय, रॉबिन, एडवोकेट अभिषेक गिल व कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for permission to open church on protest Sunday in front of DC office

https://ift.tt/2AHSBlt
July 09, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment