यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की और से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल ईयर की परीक्षाएं रद्द न करने का फैसला लिया है। आयोग की और से साेमवार काे इस संबंध में गाइडलाइन जारी की गईं।
इसके अनुसार सभी यूनिवर्सिटी की और से फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा लेना अनिवार्य है। रिजल्ट जारी करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी संभव तरीके से परीक्षाएं आयोजित करनी चाहिए।
गृह मंत्रालय की और से भी हायर एजुकेशन सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
परीक्षाएं आयाेजित करने के लिए सितंबर महीने तक का समय दिया गया है। दूसरी और राज्य सरकार की और से 4 जुलाई काे परीक्षाएं रद्द करने संबंधी निर्देश दिए थे।
पिछले सेमेस्टर के असेसमेंट के आधार पर ही रिजल्ट जारी करने की हिदायतें थी, जिसके बाद गुुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने भी नाेटिफिकेशन जारी कर पेपर रद्द करने की सूचना दी थी।
लेकिन अब यूजीसी की गाइडलाइन के बाद परीक्षा करवाने काे लेकर यूनिवर्सिटी फिर से विचार कर रही है। दूसरी और पेरेंट्स अाैर बच्चे इस बात से खुश थे कि परीक्षाएं रद्द हाे जाएंगी।
पिछले सेमेस्टर के अाधार पर रिजल्ट निकल जाएगा ताे वे आगे स्टडीज के लिए काॅलेज में दाखिले का प्राेसेस शुरू करें। अब फिर से असमंजस की स्थिति पैदा हाे गई है।
स्टूडेंट आकाश ने कहा कि अगर अगस्त तक भी काेराेना की स्थिति सही नहीं हुई ताे पहले भी तीन महीने खराब हाे गए हैं, अब फिर परीक्षाओंका इंतजार करना पड़ेगा।
अभिभावकाें का कहना है कि बार-बार परीक्षाएं रद्द हाेने से बच्चाें की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। यूजीसी की और से 29 अप्रैल काे जारी वैकल्पिक कैलेंडर के अनुसार यूनिवर्सिटीज काे 1 से 15 जुलाई तक परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे।
इसके अनुसार ही यूनिवर्सिटीज ने शेड्यूल तय कर लिया था। लेकिन बाद में काेराेना संक्रमण के बढ़ रहे केस काे देखते हुए विभिन्न राज्य सरकाराें ने परीक्षाएं रद्द कर दी थी।
इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश शामिल है। अब यूजीसी की गाइडलाइन के बाद सभी परीक्षाओं को रद्द करने के अपने फैसले पर दोबारा गौर करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3iIinXH
July 09, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment