इन्वेस्टमेट पंजाब ने उद्योग जगत की समस्याओं को दूर करने और नए निवेश का प्लान तैयार करने के लिए जिले में जयंत कुमार बिसोई को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है।
वहीं, एडीसी जनरल हिमांशु अग्रवाल ने नए निवेश लाने संबंधी अफसरों संग बैठक। एडीसी ने कहा कि नवनियुक्त सलाहकार विभिन्न विभागों के साथ मिलकर शहर में उद्योगों के सामने क्या चुनौतियां और परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे ताकि नया निवेश लाया जा सके।
वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के साथ नए निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यदि अफसरों के पास कोई नया विचार हो तो वह रख सकते हैं ताकि उस दिशा में काम शुरू किया जा सके।
अफसरों की बैठक इस मुद्दे पर फिर की जाएगी, जिससे जिनके पास जो भी प्लान होगा उसे ड्रिस्टीब्यूट करके सभी विभाग एक साथ तेजी से इस दिशा में काम करें।
इस मौके पर एईटीसी अमनदीप कौर, फंक्शनल मैनेजर उद्योग भगत सिंह, डीआरओ मुकेश शर्मा, एसडीओ सुखदेव सिंह, डिप्टी सीईओ सतिंदर सिंह, ईओ, बलविंदर सिंह एटीपी, बोहिंदर सिंह एसडीओ नगर निगम, बलविंदर पाल सिंह, उपकार सिंह, राजेश कुमार आदि अफसर मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gD4Z5t
July 09, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment