गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर में रविवार को दोहा, कुवैत और दुबई से 3 फ्लाइट्स आई हैं। इसमें पहली कतर एयरवेज की फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे दोहा से एयरपोर्ट पर उतरी है।
इसके बाद शाम 5.30 बजे कुवैत एयरलाइंस की फ्लाइट कुवैत से आई और देर रात 12.10 बजे एयर इंडिया की दुबई से फ्लाइट उतरने का शेड्यूल रहा है।
इसके अलावा सोमवार को अलजजीरा एयरलाइंस और इंडिगो की कुवैत से फ्लाइट्स आएंगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू होने से कई भारतीय विदेशों में फंस गए थे।
वहीं, भारत में घूमने आए कई विदेशी भी अपने घर नहीं लौट पाए थे। इसके बाद परस्पर बातचीत करके इन सभी लोगों की घर वापसी के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू की गई हैं।
इसमें कनाडा़, यूके, अमेरिका, दुबई, मलेशिया और नेपाल समेत बाकी देशों से भारतीयों की स्पेशल फ्लाइट्स से वापसी हुई है। इसके अलावा विदेशियों की भी स्पेशल फ्लाइट्स से घर वापसी हुई है।
स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए भारतीयों और विदेशियों की घर वापसी का सिलसिला आज भी जारी है।
कोरोना महामारी के मद्देनजर पैसेंजर की सुरक्षा को लेकर गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। वहीं, बाहर से आने वाली पैसेंजर की थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा रैंडम टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZHYffB
July 06, 2020 at 05:02AM
No comments:
Post a Comment