Amazon

Monday, July 6, 2020

गैंगरेप के बाद फोन किया तो कंट्रोल रूम से मुलाजिम बोला-घर जाके सो जा

मनीमाजरा से सकेतड़ी के जंगलों में ले जाकर ऑटो चालक और उसके साथी महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर जहां से उठाया था वहीं फेंककर फरार हो गए। महिला के पति सागर मंडल ने बताया कि वह मनीमाजरा में हनुमान मंदिर के पास सब्जी बेचता है। उसकी पत्नी समाधि गेट के पास से ऑटो में घर जाने के लिए बैठी। इसके बाद ऑटो चालक सकेतड़ी के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और दो हजार रुपए भी छीन लिए। वह पत्नी को लेकर शिकायत लिखाने मनसा देवी थाने गया।
वहां ये कहकर भगा दिया कि ऑटो वाले ने मनीमाजरा से किडनैप किया था। इसलिए वहां जाकर शिकायत दो। मनीमाजरा थाना पहुंचे तो कहा गया मनसा देवी थाने जाओ। इसके बाद कंट्रोल रूम को फोन किया तो मुलाजिम बोला- घर जाके सो जाओ।

न मनसा देवी थाने में केस दर्ज किया, न मनीमजरा थाने में, भटकता रहा परिवार

घटना के बाद महिला पति को लेकर मनसा देवी थाने पहुंची। यहां से पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। कहा-किडनैपिंग मनीमाजरा से हुई है। केस वहां दर्ज कराओ। मनीमाजरा पुलिस ने कहा-घटना सकेतड़ी में हुई है। मनसा देवी थाने जाओ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

https://ift.tt/2NV0E1j
July 06, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment