वल्ला सब्जी मंडी स्थित फाटक ट्रेनोें की आवाजाही के चलते बंद रहने की समस्या खत्म करने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज तो तैयार होने लगा है, लेकिन इस ब्रिज के काम के चलते लोगों के लिए आवाजाही का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है।
हालांकि यह रास्ता काफी व्यस्त है, लेकिन आम लोगों के लिए इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते लोगों को दो-दो किमी घूम कर जाना पड़ता है।
कई बार तो लोगों को रास्ता ही नहीं मिलता। वल्ला सब्जी मंडी के पास से गुजरे वाले रेलवे फाटक की लंबे समय से समस्या रही है कि वह ट्रेनों की आवाजाही के कारण अकसर बंद रहता है।
इसके चलते जहां मंडी के कारोबारियों व किसानों को दिक्कत आती है वहीं आम आवाजाही प्रभावित होती है. ट्रैक के रास्ते औसतन रोजाना 75 से 80 ट्रेनों का आवागमन होता है।
एक समस्या हल तो दूसरी खड़ी :
ऐसे में फाटक तकरीबन बंद ही रहता है। समस्या के निपटारे के लिए इस फाटक पर ओवर ब्रिज का काम शुरू किया गया।
यह काम अब मुख्य फाटक पर पहुंच गया है और समूची आवाजाही बंद कर दी गई है। यह स्थिति करीब 11 दिन से बनी हुई है।
दो किमी का फेरा :
लोगों का कहना है कि रास्ता बंद से सुबह मंडी आने वालों को तो दिक्कत होती है। अन्य लोग भी परेशान हैं।
शहर की ओर से आने वाले लोग फाटक के पास आकर मुड़ते हैं और करीब एक किमी की दूरी पर लाइनों के नीचे से बनी पुली से गुजरते हैं और फिर पुली से एक किमी का सफर तय करके मंडी तक पहुंचते हैं।
जबकि दूसरी और वल्ला की ओर से आने वालों को जीटी रोड के जरिए या बाईपास से होकर गुजरना पड़ता है।
हादसों का खतरा :
जिस पुली से लोग गुजरते हैं वह बमुश्किल चार फीट ऊंची है और उससे पैदल तथा बाइक सवार को गुजरना पड़ता है। रेहड़ा आदि भी गुजरते हैं, लेकिन कई बार जानवर और आदमी भी चोटिल हो जाते हैं।
इस पुली के पास में ही दूसरी पुली भी है और यह पहले वाली पुली से चौड़ी तथा ऊंची भी है, लेकिन यह पानी व कीचड़ से भरी है। अगर इस पुली को साफ करवा दिया जाए तो लोगों को कुछ हद राहत मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3iwVxlL
July 06, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment