Amazon

Monday, July 6, 2020

पीजी डाक्टर के लैपटॉप-आई पैड चोरी करने वाले को रंगे हाथ पकड़ा

गुरु रामदास मेडिकल काॅलेज के एक एमबीबीएस स्टूडेंट का लैपटॉप और आई पैड चोरी करके ले जाने वाले चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस दाैरान सिक्योरिटी अफसर इंद्रजीत सिंह ने वल्ला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी खुद को पीजी डॉक्टर बताकर होस्टल में दाखिल हुआ और कमरा नंबर 209-ए में जाकर एमबीबीएस के स्टूडेंट अनहद सिंह का लैपटॉप और आई पैड उठाकर अपने बैग में डाल लिया।

इतने में कमरा नंबर-212 में रह रहे एक अन्य एमबीबीएस स्टूडेंट बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ कर लिया और पुलिस को सूचित किया।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान तामल सलवान निवासी फरीदाबाद के तौर पर हुई है। एएसआई ने बताया कि अारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्रवाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31Zkhh1
July 06, 2020 at 04:56AM

No comments:

Post a Comment