पत्नी की मौत के बाद घर में अफसोस जताने आई 2 महिलाओं और एक युवक ने दुखी बुजुर्ग पति को लूट लिया। यह वारदात पटियाला रोड पर रविवार सुबह 8.30 बजे हुई। पटियाला रोड पर शिवालिक विहार में रहने वाले 68 साल के करनैल सिंह की पत्नी की मौत लॉकडाउन से पहले हो गई थी। इसलिए कई परिचित व रिश्तेदार शोक मनाने नहीं आ सके। रविवार सुबह करनैल घर से करीब 1 किमी. दूर पटियाला रोड पर गुरुद्वारा नाभा साहिब में माथा टेकने गए। वहां से माथा टेककर घर लौट रहे करनैल जब पटियाला रोड पर पहुंचे तो एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी।
गाड़ी एक युवक चला रहा था। उसके साथ अगली सीट पर एक महिला बैठी थी। पीछे की सीट पर भी एक महिला बैठी थी। गाड़ी रुकी। पिछली सीट पर बैठी महिला ने करनैल को नमस्ते कर कहा कि बहन जी की मौत पर दुख हुआ। लॉकडाउन के कारण हम आपके पास नहीं आ सके। करनैल ने पहले तो उनको पहचानने की कोशिश की। लेकिन तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। सफेद रंग के कपड़े पहने पिछली सीट पर बैठी महिला ने कहा कमाल है।
आपने हमें पहचाना नहीं और हम आपके घर दुख बांटने आ रहे हैं। अपनी बातों मेंं उलझा कर उन्होंने करनैल को पिछली सीट पर बैठा लिया और कहा चलो आपके घर ही चलना है। करनैल पिछली सीट पर बैठ गए। आगे की सीट पर बैठी महिला भी पीछे की सीट पर आ गई। करनैल खिड़की की ओर बैठना चाहते थे। लेकिन दोनों ने बड़ी फुर्ती से करनैल को संभलने का मौका दिए बिना उसे बीच में कर दिया।
गाड़ी वहां से चली तो आगे जाकर गाड़ी ने पटियाला की ओर यू टर्न लिया। करनैल ने कहा कि यू टर्न क्यों लिया। शिवालिक विहार तो कुछ कदम आगे है। इतनी देर में एक महिला उसकी ओर पसर कर उल्टी करने का ड्रामा करने लगी। दूसरी भी करनैल की ओर चिपक गई। इसी दौरान बड़ी तेजी से करनैल के हाथ का करीब 2 तोले का सोने का कड़ा उन्होंने उतरा लिया।
धक्का देकर गाड़ी से उतार कर हुईं फरार, केस
करनैल कुछ समझ पाता गाड़ी रुकी और एक महिला ने कहा कि उल्टी आ रही है। आप उतरो। धक्के से करनैल को गाड़ी से उतारा। गाड़ी वहां से पटियाला की ओर तेजी से आगे निकल गई। करीब 1 मिनट के इस ड्रामे में करनैल को लगा कि कुछ गलत हुआ है। पहले उन्होंने अपना फोन देखा। फोन और पर्स दोनों पास थे। तब कड़े की ओर ध्यान गया तो हाथ से कड़ा गायब था।
तब करनैल को समझ आया कि यह लूट की वारदात करने के लिए हमदर्द बनकर आए थे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिवालिक विहार के रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान पवन नेहरु ने कहा कि यहां पहले भी इसी तरह से कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NVFYGb
July 06, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment