माल मंडी सब डिवीजन अंतर्गत गांव वल्ला में शुक्रवार सुबह 11 बजे पावरकॉम की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। िबजली चोरी करते 12 लोगों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
कुछ दिन से 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर जलने और बार-बार फ्यूज उड़ने की शिकायतें पावरकाॅम अधिकारियों को मिल रही थीं। जिसके बाद हाॅल गेट सिटी सेंटर के एक्सईएन मनदीप सिंह बमराह और माल मंडी के एसडीओ केपी सिंह ने टीम के साथ यह कार्रवाई की।
एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जब टीम छापेमारी करने पहुंची तो जिन लोगों के डिफॉल्टिंग अमाउंट के बदले मीटर उतारे गए थे। वह सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए।
जब टीम के लोग कुंडियां उतारने लगे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और कई लोग गाली-गलौज करने लगे। पावरकाॅम अधिकारियों ने थाना वल्ला पुलिस को सूचना दी। टीम ने कुंडी कनेक्शन से हो रही बिजली चोरी की तारों को काटकर अपने कब्जे में ले लिया।
एसडीओ ने बताया कि इस इलाके में बिजली बिलों की डिफॉल्ट अमाउंट करीब 5, 6 लाख पेंडिंग पड़ी हुई थी। डिफॉल्टिंग अमाउंट नहीं मिलने पर पावरकाॅम की ओर से लोगों के बिजली मीटर पहले ही उतार लिए गए थे।
वे लोग अब कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते थे। जिसके कारण बार-बार फ्यूज उड़ रहे थे। वही एक्सईएन मनदीप सिंह बमराह ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इन लोगों के खिलाफ थाना एंटी पावर थेफ्ट में बिजली चोरी के मामले दर्ज करवाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31JCjDQ
July 04, 2020 at 04:36AM
No comments:
Post a Comment