एडीसी दफ्तर में 20 दिनों से बन रहा रिसेप्शन तैयार हो चुका है। यहां कर्मचारियों की तैनाती होगी जो रजिस्टर मेंटेन करेंगे।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि अभी यह सारी तैयारियां पूरी होने में 10-15 दिन लगेंगे। नए एडीसी डेवलपमेंट रणबीर सिंह मूदल ने गत 28 मई को पदभार संभालने के बाद दूसरे सप्ताह में कोविड-19 से सुरक्षा को लेकर रिसेप्शन बनवाने का काम शुरू कराया था।
जिससे फरियादियों की कार्यालय में भीड़ न लगे और लोगों की समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जा सके। फरियादी अफसरों से मुलाकात करने से पहले रजिस्टर में डिटेल दर्ज कराएंगे।
इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। यदि संबंधित अफसर नहीं होंगे तो लोगों को मिलने का समय देकर वापस किया जाएगा। इससे बार-बार अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़ें। रिसेप्शन के पास ही फरियादियों के बैठने को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग से 4-5 कुर्सियां भी लगाई गई है।
एडीसी ने बताया कि तैयारियां 90 फीसदी पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही लोगों को नई सुविधा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।
कार्यालय में मिलने वालों की भीड़ रहती थी लोगों को यह भी नहीं मालूम रहता कि किस अधिकारी से मिलना है उनका काम किस दफ्तर से होगा। रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी आने वाले लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अफसरों को निर्देश दिया है कि सामान्य शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में कराएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:37AM
No comments:
Post a Comment