कोरोना के दौरान एहतियात के लिए बंद किए राष्ट्रीय स्मारकों को 6 जुलाई से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें अमृतसर के कंपनी बाग (रामबाग) स्थित दर्शनी ड्योढ़ी और तरनतारन में सराय अमानत खां को शामिल किया गया है।
आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के जारी निर्देश पर स्थानीय स्टाफ ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। जब कोरोना की शुरुआत हुई तो एएसआई ने पूरे देश के अपने राष्ट्रीय स्मारकों को जनता के लिए प्रतिबंधित कर दिया था और वहां पर काम करने वाले स्टाफ में कटौती कर दी थी।
अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक-2 के छठे दिन 6 जुलाई को देश के 3691 स्मारकों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर और तरनतारन की धरोहरों के अलावा कलानौर का तख्त-ए-अकबरी समेत अन्य स्मारक, जालंधर, पटियाला और बाकी जिलों की राष्ट्रीय स्मारकों को खोलने का निर्देश मिल चुका है।
यहां पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए प्रवेश नहीं कर पाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना लाजिमी होगा। विभागीय ने बताया कि हर स्मारक पर सेनिटाइजेशन की खास व्यवस्था की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3f320ms
July 04, 2020 at 04:41AM
No comments:
Post a Comment