Amazon

Saturday, July 4, 2020

घर में घुसकर अलमारी से चोर ने चुराए डेढ़ लाख और सोने के गहने

चोर ने घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपए और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी का मामला मौलीजागरां का है। फराखत खान ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके घर से डेढ़ लाख रुपए नकदी तीन जोड़े ईयरिंग, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक लॉकेट चोरी कर लिया है। बताया गया कि घटना देर रात की है जब वह सोए हुए थे और कोई उनके घर की पहली मंजिल पर चढ़ गया।

इसके बाद चोर ने अलमारी में रखा हुआ सामान चोरी किया और फरार हो गया। सुबह उठने पर उन्हें पता लगा जिसके बाद मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर में इसके अलावा दो अन्य जगहों पर चोरी हुई है। सेक्टर 15 की रहने वाली डिंपी ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनकी कार से 2 हजार रुपए नकदी, एक पर्स, लैपटॉप, कुछ दस्तावेज चोरी कर लिए।

बताया गया कि घटना के समय डिंपी सेक्टर 25 गऊशाला में चारा डालने के लिए आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी कार को पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। जब वह चारा डालकर वापस आई तो पाया कि उनका सामान चोरी हो गया है जिसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी।

वहीं सारंगपुर के रहने वाले ग्रीस शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने एनएमआईएमएस मेडिकल कॉलेज की अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से इलेक्ट्रिकल कॉपर की तारें चोरी कर ली है। बताया गया कि लॉकडाउन में यहां पर कंस्ट्रक्शन का काम बंद कर दिया गया था जिसे दोबारा से 2 जुलाई को शुरू किया गया है। इसी दौरान पाया कि तारें चोरी हो चुकी है जिसके बाद मामले में शिकायत पुलिस को दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment