शहर के सेवा केंद्रों में असलहा रिन्युअल करवाने का काम शुरू होने के बाद 28 दिन में 435 आवेदन आ चुके हैं। जो लोग असलहा रिन्युअल करवा ले रहे उनको अब 5 साल बाद ही सेवा केंद्र का चक्कर लगाना होगा।
क्योंकि सरकार ने रिन्युअल की अवधि 2 वर्ष बढ़ा दी है। इसके पहले 3 साल में लोगों को रिन्युअल करवाने के लिए आवेदन करना होता था।
सेवा केंद्रों के डीएम राजीव सैनी ने बताया कि पहले पंजाब सरकार से असलहा रिन्युअल का आवेदन करने के लिए नया शुल्क 3500 रुपए लिया जा रहा है।
पंजाब सरकार ने असलहा रिन्युअल का बढ़ाने का आदेश जारी करने के साथ ही 1000 रुपए शुल्क बढ़ाए थे। इसके अलावा उन्हीं का असलहा रिन्युअल किया जा रहा, जिनके पास दो लाइसेंस हैं।
यदि 3 लाइसेंस हुए तो एक असलहा 60 दिन के अंदर बेचना होगा। दो से अधिक हथियार पास में रखने वालों के लिए सरकार पहले ही नियम-कानून बना चुकी है।
ऐसे में वही लोग अपना असलहा लाइसेंस रिन्युअल कराने आएं जिनके पास सिर्फ एक या दो हथियार ही हों। डीएम राजीव सैनी जानकारी देते हुए बताया कि अभी जितने भी असलहा लाइसेंस रिन्युअल के लिए आए हैं अभी तक कोई भी निरस्त नहीं हुए हैं, जबकि असलहा लाइसेंस की जांच की प्रक्रिया चल रही।
डोप टेस्ट, डिटेल वेरीफिकेशन, किसी के पास तीन लाइसेंस नहीं हों, जबकि इसी तरह के कई जांच-पड़ताल होते हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद संबंधित तहसीलदार के पास कागजात भेज दिए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:42AM
No comments:
Post a Comment