पटवार यूनियन तहसीलों से लेकर जिला स्तर पर पटवारियों के प्रधान पद को लेकर चुनाव आयोजित करा रहा है। इसमें सिर्फ 1 तहसील बाबा बकाला में चुनाव संपन्न कराया जा सका है।
अमृतसर-1 और अमृतसर-2 में पटवारियों के प्रधान पद का चुनाव कराया जाना था, लेकिन तैयारी पूरी न होने से स्थगित कर दिया गया। जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा।
दोनों ही तहसीलों का चुनाव एक साथ कराने पर पटवारखाने में सोशल डिस्टेंस के नियमों का उल्लंघन होने से स्थगित किया गया है। अब 6 जुलाई को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि अभी स्थान तय नहीं हो पाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:44AM
No comments:
Post a Comment