Amazon

Saturday, July 4, 2020

15 दिन में एक बार घर-घर संपर्क प्रोग्राम चलाएंगे अध्यापक-अफसर

कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पंजाब सरकार ने ‘मिशन फतेह’ चलाया है। सूबे का हर नागरिक कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए हालातों को ध्यान में रखकर अपना व्यवहार बदलें और खुद का बचाव रखें।

एससीईआरटी पंजाब के डायरेक्टर ने समूह जिला शिक्षा अफसरों, प्रिंसिपलों, सिखलाई संस्थाओं को लिखा है कि अपने अंतर्गत आते समूह टीचर्स-अफसरों और मुलाजिमों को हिदायत जारी की जाए कि अपने आसपास रहने वाले नागरिकों को मिशन फतेह के बारे में जागरूक करने के लिए हर 15 दिन बाद एक दिन घर-घर संपर्क प्रोग्राम चलाएंगे।

इसे लेकर ड्यूटी करते समय कोविड-19 की सरकार की जारी हिदायतों का पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि बिना जरूरी काम घर से न निकलें, जबकि जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही जाएं।

एक घंटे बाद 20 सेकेंड के लिए साबुन-हैंडवॉश से हाथ धोएं या सेनिटाइज करें। घर में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

कोवा ऐप डाउनलोड करवाई जाए। होम क्वारंटाइन के फायदे और महत्व के बारे में बताएंगे। सरकार की हिदायतों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के बारे में बताया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:45AM

No comments:

Post a Comment