Amazon

Saturday, July 4, 2020

लाखों लेकर भी युवक की बाजू नहीं जोड़ पाया निजी अस्पताल

पूर्व मंत्री और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने शहर के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल पर आरोप लगाया कि अस्पताल ने चविंडा देवी के गरीब परिवार के लड़के से इलाज के नाम पर 5.93 लाख रुपए ले लिए और अंत में उसकी बाजू भी नहीं जोड़ पाया।

मजीठिया ने पटियाला के एएसआई हरजीत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उस पुलिस अधिकारी का पीजीआई में मात्र एक लाख में ऑपरेशन हो गया था और बाजू भी वापस जुड़ गई लेकिन अमृतसर के इस प्राइवेट अस्पताल ने लाखों लेकर भी युवक को उम्रभर के लिए विकलांग बना दिया।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधकों ने युवक के परिवार से पैसे ज्यादा लिए और बिल कम रकम का दिया। अगर इस अस्पताल ने गरीब युवक के पैसे वापस नहीं किए तो वह उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

मजीठिया ने कहा कि जो डाॅक्टर अच्छा काम कर रहे हैं उनका वह सम्मान करते हैं लेकिन गरीबों काे लूटने वालाें के खिलाफ आवाज जरूर उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी क्या वजह है कि शहर में होने वाले सभी एक्सीडेंट केसों के घायल इसी बड़े अस्पताल में ले जाए जाते हैं? इसके पीछे क्या घालमेल है? इसकी जांच होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक निजी अस्पताल में इलाज कराने वाले युवक और उसके परिवार के बारे में बताते पूर्व मंत्री और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया।

https://ift.tt/2YUA0Mi
July 04, 2020 at 04:49AM

No comments:

Post a Comment