पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन की ओर से लगवाई बिल सेवक मशीनों का ठेका 31 जुलाई को समाप्त होगा और बाद में मशीनें बंद हो जाएंगी।
शहर के उपभोक्ताओं ने पावरकाॅम मैनेजमेंट से मशीनें बंद न करने का आग्रह किया। मजीठा रोड 88 फिट रोड निवासी जगदीश कुमार का कहना है कि मशीनों में बिजली बिल भरने के लिए 2 मिनट का समय लगता है और रसीद भी मिल जाती है, जबकि कैश काउंटरों में लंबी लाइनों में घंटों खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है, जो इन दिनों संभव नहीं है।
ग्रीन एवेन्यू निवासी विनोद कुमार का कहना है कि पावरकाॅम ने पहले मशीनें लगाकर लोगों को इनकी तरह मोड़ लिया, पर अब मशीनों को बंद करके लोगों को फिर से पुराने ढर्रे पर लाया जा रह है।
युवा तो ऐप से बिल पे कर लेती है, पर बुजुर्गों को ठीक से फोन चलाने नहीं आते हैं। कोराेना के दौरान काउंटरों पर खड़े रहने में किसी का बचाव नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2O4mQGe
July 08, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment