शहर में जगह-जगह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ बाइक को ग्लूकोज की बोतल लगाकर धरना दिया और जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध हाथाें में पोस्टर-तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
अकाली दल हलका पूर्वी के इंचार्ज गुरप्रीत रंधावा और बाकी नेताओं के आरोप हैं कि कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस सरकार के शासनकाल में केंद्र सरकार से आए राशन, जरूरतमंदों के काटे नीले कार्ड, शगुन स्कीम और नकली बीज बांटकर घोटालेबाजी की गई है।
कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाकर मंदी के दौर में पंजाब की जनता को राहत देने की बजाय आफत में डाल दिया है।
कोरोना के चलते सभी काम-धंधे बंद हो गए और कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस दौरान शमशेर सिंह शेरा और अन्य वर्कर माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3iE1sWk
July 08, 2020 at 05:09AM
No comments:
Post a Comment