Amazon

Tuesday, July 7, 2020

3 सिक्योरिटी गार्ड, 1 वर्कर की ज्वाइनिंग पेंडिंग

घरेलू हिंसा का शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास के अधीन चलाई जा रही सखी वन स्टॉप सेंटर में कॉन्ट्रैक्ट का कायाकल्प होना शुरू हो गया है।

यहां नए स्टॉफ को रखे जाने के लिए फरवरी महीने में शुरू हुई प्रक्रिया लॉकडाउन के कारण लटक गई थी। डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने हालात सामान्य होने के बाद अफसरों को जल्द से जल्द प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद अफसरों ने प्रक्रिया को पूरी करने में तेजी से काम शुरू किया और कर्मचारियों को नियुक्तियां दे दी गई है।

सेंटर में 1 काउंसलर, 1 केस वर्कर और 2 हेल्पर ने ज्वाइन भी कर लिया है, जबकि 3 सिक्योरिटी गार्ड और 1 केस वर्कर की ज्वाइनिंग अभी होनी है। हालांकि जिस तेजी से काम हो रहा है, इसी सप्ताह में सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।

सेंटर की एडमिनिस्ट्रेशन प्रीति शर्मा ने बताया कि नए स्टॉफ के ज्वाइनिंग के बाद काम पहले से बेहतर ढंग से शुरू किया जाएगा।

घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए नि:शुल्क पुलिस केस से लेकर एडवोकेट तक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। इसके अलावा महिलाओं को पेंशन स्कीम एवं उनके अधिकारों के बारे में बताकर जागरूक भी किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment