नकोदर रोड पर दयोल नगर में लवली टिंबर स्टोर के पास शनिवार देर रात गोली लगने से जख्मी अशोक नगर के नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू की लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में सोमवार शाम मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने केस में मर्डर की धारा 302 लगा दी है। डेलू की लाश का मंगलवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
वहीं, फरार शूटर आकाशदीप के साथी रजत गंगोत्रा को अदालत में पेश किया गया। यहां पर आरोपी का यह कहकर 7 दिन का रिमांड मांगा कि गैंग को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह रेड करनी है। रजत गैंग के हर ठिकाने के बारे जानता था। अदालत ने रजत को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में रजत ने कहा कि उनकी अमन उर्फ अमना गैंग से दुश्मनी चल रही है।
जेल में बंद शशि शर्मा अटैक कांड के मुख्यारोपी गैंगस्टर दलबीर सिंह बीरा ही उनका बॉस है। बीरा जेल में बंद सेहरा फील्ड गोलीकांड के मुख्यारोपी गुरप्रीत सिंह गोपी बाजवा और प्रिंस बाबा गैंग की मदद लेता था। रजत ने कहा कि उनका मकसद अमन गैंग को सबक सिखाना था।
रजत के खुलासे के बाद अब पुलिस जल्द ही जेल में बंद गैंगस्टर बीरा, गोपी बाजवा और प्रिंस को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। पुलिस ने फरार शूटर आकाशदीप की तलाश में जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर एरिया में रेड की मगर वह पकड़ा नहीं गया। एसीपी बरजिंदर सिंह संधू ने कहा कि पुलिस फरार गैंग की तलाश में रेड लगातार की जा रही है।
रजत से पूछताछ, 13 आराेपियों की तलाश
शनिवार रात आर्थोनोवा अस्पताल से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आई थी कि जख्मी युवक को छोड़कर दो लोग भाग गए हैं। पुलिस ने 12 घंटे में मामला क्लियर कर अशोक नगर के रहने वाले जख्मी नितिन अरोड़ा उर्फ डेलू को छोड़कर भागे शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रजत को पकड़ लिया था। केस में कुल 14 आराेपी नामजद हैं। रजत ने खुलासा किया था कि डेलू उनका साथी है। अमन गैंग से उनकी दुश्मनी चल रही है।
उन्हें सबक सिखाने के लिए निकले थे। दयोल नगर में नितिन से इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी कि वह हर काम में रुकावट डालता था। गुस्से में आकाश ने नितिन को गोली मार दी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा-307, 160, 188, 148, 149 और एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। नितिन की माैत के बाद अब धारा 302 लगाई है। आकाशदीप, जख्मी नितिन, रजत के साथ-साथ जेल में बंद गैंगस्टर दलबीर सिंह बीरा, गोपी बाजवा और प्रिंस बाबा को आरोपी हैं। 13 की तलाश में पुलिस रेड कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment