Amazon

Tuesday, July 7, 2020

दोनों तहसीलों में रणजीत

द पटवार यूनियन के जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में साेमवार को दोनों तहसीलों के प्रधान और बाकी पदाधिकारियों का चुनाव ग्रीन गार्डन पैलेस के हाल में संपन्न हुआ।

जिला प्रधान कुलवंत ने बताया कि यूनियन का चुनाव सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 3.30 बजे तक समाप्त हुआ।

तहसील-1 में रणजीत सिंह और तहसील-2 में भी रणजीत सिंह मजीठा सर्वसम्मति से नए प्रधान चुने गए, जबकि तहसील-1 में जनरल सेक्रेटरी मजिंदरजीत सिंह, खजांची गुरनाम सिंह को चुना गया।

वहीं, तहसील-2 में जनरल सेक्रेटरी रिपु दमन और खजांची तरुण सभ्रवाल बने हैं। सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि जिला पटवार यूनियन के प्रधान और बाकी पदाधिकारियों के पदों पर चुनाव 14 जुलाई को कराए जाएंगे।

इसके लिए यूनियन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर पटवार यूनियन के पूर्व प्रधान पंजाब निर्मल सिंह बाजवा, रसपाल सिंह प्रधान बाबा बकाला, थम्मन सिंह मीत प्रधान, नरेंदर कुमान प्रधान मजीठा, गुरजंत सिंह प्रधान अजनाला, जसपाल सिंह अजनाला और अन्य पटवारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranjeet in both tehsils

https://ift.tt/2ZM9XpN
July 07, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment