सिटी में 65 काॅलोनियों में काेरोना फैल चुका है। साेमवार काे 9 साल के दाे और 12 साल के एक बच्चे सहित 17 नए मरीज मिले। भार्गव कैंप में काेराेना पाॅजिटिव 20 साल की युवती गर्भवती है। जिले में काेराेना पाॅजिटिव अब बढ़कर 917 हाे गए हैं जो पंजाब के कुल काेराेना मरीजाें का 13.75 फीसदी हैं। साेमवार सुबह सबसे पहले एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेवा के परिवार से दो बेटियों और एक हाउसमेड की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।
उनके अलावा भार्गव नगर 1 और आदमपुर कस्बे की काॅलोनी से 1 केस मिला। शाम तक 12 बाकी केस आए। इस तरह आज पाॅजिटिव केस 17 रहे जबकि 145 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। आज के सभी केस पुराने मामलों के दौरान लिए गए सैंपलों में शामिल हैं। आज डीसी घनश्याम थोरी ने मेडिकल टीमों के साथ पूरी स्थिति को रिव्यू किया। उन्होंने आदेश दिए कि सिटी में जिस भी इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, वहां पर सौ फीसदी सैंपलिंग की जाए। सभी लोगों में अगर कोई कोरोना कैरियर मरीज है तो उसका प्रशासन टेस्ट कर पता लगाएगा।
जालंधर जिले में अमृतसर और लुधियाना के बाद सबसे ज्यादा केस हैं। आज जिन इलाकों में केस आए वहां पर ठाकुर सिंह काॅलोनी से 9 साल के दो लड़के, 12 साल का लड़का, 37 व 61 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। अटवाल हाउस में एडवोकेट सचदेवा की फैामिली तक कोरोना के पहुंचने के बाद बाकी पड़ोस के चार घरों के बाशिदों पर सेहत विभाग की नजर है। अभी तक सिटी के 8 वार्ड में से 65 इलाकों तक कोरोना पहुंच चुका है। सभी बस्तियों यानी बावा खेल, बस्ती नौ, बस्ती मिट्ठू और बस्ती गुजां में बार-बार केस आ रहे हैं। जालंधर में 11781 लाेगाें काे हाेम क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें से 1022 लाेग अभी भी हाेम क्वारेंटाइन हैं।
टीम रखेगी नजर,कोई एकांतवास का नियम न तोड़े
प्रशासनिक टीमों ने मिशन फतेह के तहत होम क्वारेंटाइन किए लोगों के घरों में जाकर चेकिंग शुरू की है। देखा जा रहा है कि कहीं वह एकांतवास को तोड़कर बाहर न घूम रहे हों। प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमें बनाई गई हैं जो चेकिंग कर रही हैं। कोवा एप्लीकेशन हर क्वारेंटाइन किए गए शख्स के मोबाइल फोन में लोड की गई है। इसमें लोकेशन ऑन रहती है। जैसे ही कोई शख्स अपनी लोकेशन से बाहर घूमने लगता है तो उसका फोन चंडीगढ़ कंट्रोल रूम को अलर्ट करता है।
कई लोग अपने फोन घर पर ही रख जाते हैं। अब जो टीमें एक्टिव हुई हैं, उससे लापरवाही बरतने वाले पकड़े जाएंगे। आज डीसी घनश्याम थोरी ने जिला डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी की भी मीटिंग की। इसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए फंड्स की कमी नहीं आएगी। उन्होंने अब तक बनाए गए मेडिकल बेड व बाकी साजो सामान के प्रबंधन को रिव्यू किया है।
साेमवार काे इन इलाकों में मिले नए काेराेना पाॅजिटिव

अब भीड़ में जाने से बच रहे लोग
राहत की खबर यह है कि रोजाना तंदुरुस्त हुए मरीजों को छुट्टी भी दी जा रही है। आज कोविड केयर सेंटर से 6 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। मरीजों ने इलाज की व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। सिटी के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी तरविंदर सिंह की कोराेना रिपोर्ट निगेटिव आई है। आम दिनों में सारा दिन की धूप के बाद शाम को बाजार भरा नजर आता था पर साेमवार काे हालात बदले नजर आए। शाम 6:45 बजे सड़कें सूनी नजर आईं। अब बाजार खोलने का समय रात 8:00 बजे तक कर दिया गया है लेकिन अधिकतर लोग भीड़ में जाने से बच रहे हैं।
यहां बार-बार आ रहे केस
गदईपुर, मखदूमपुरा, माॅडल हाउस, न्यू लक्षमीपुरा, बस्ती एरिया, पुराने बाजारों के मोहल्ले, दादा काॅलाेनी, अजीत नगर, मकसूदां, भार्गव नगर, दशमेश नगर, अटवाल हाउस, रोज पार्क, आबादपुरा, गोल्डन एवेन्यू, पुरानी रेलवे रोड, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, ठाकुुर सिंह काॅलोनी, पतारा, जैमल नगर, अजीत नगर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gyzJoi
July 07, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment