थाना रणजीत एवेन्यू के अधीन आते एरिया अजनाला रोड के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी, जिस कारण एक युवक गंभीर घायल हो गया।
मृतक के पिता कंवलजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा अनमोल सिंह अपने दोस्त करण निवासी स्विस सिटी के साथ स्कूटी नंबर (पीबी-02 डीजी-1118) से दरबार साहिब जा रहे थे।
शनिवार देर रात 3.50 बजे फोन आया कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।
पुलिस घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर आई, पर युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोपी अपने वाहन समेत मौके से फरार हो चुका था।
बेटे के दोस्त करन का हरतेज अस्पताल अस्पताल में इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और अगली कार्रवाई शुरू है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gzqJPK
July 07, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment