मौसम विभाग ने अगले 6 दिन बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौनी जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे शहर के तापमान में गिरावट आ सकती है।
वीरवार को शहर का तापमान बुधवार के लगभग बराबर ही रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिर कर 38 डिग्री रहने की उम्मीद है।
वहीं 4 जुलाई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री व अधिकतम तापमान 37 डिग्री, 5 जुलाई को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम तापमान 33 डिग्री, 6 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री व अधिकतम तापमान 34 डिग्री, 7 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है।
धूप के बीच कारोबार, क्योंकि चश्मे तो इसी में बिकेंगे
वीरवार को हेरिटेज स्ट्रीट पर चश्मे बेच रहे शख्स को धूप में खड़े होकर सामान बेचने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि साहब! चश्मे तो धूप में ही बिकेंगे। इसलिए गर्मी सहन करनी ही पड़ेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eUo4zL
July 03, 2020 at 04:20AM
No comments:
Post a Comment