जुलाई महीने के आखिरी दिन कोरोना ने 2 और लोगों की जान ले ली है। इस महीने में महामारी से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
फिलहाल सेहत विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में 12 नए पॉजीटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं, इनमें से एक ईएसआई अस्पताल का रेडियोग्राफर भी शामिल है।
मंगलवार को जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें 60 वर्षीय निर्दोष कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी का नाम शामिल है। वह गंभीर स्थिति में जीएनडीएच में लाए गए थे और उनकी मौत हो गई।
इसी तरह से दूसरे जिस व्यक्ति की मौत हुई है उनका नाम मदन मोहन सेठ (78) निवासी गेट खजाना का नाम शामिल है। वह एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थे। फिलहाल अब तक जिले में कुल 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले जून महीनें 36 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
सेहत विभाग की लिस्ट के मुताबिक जिले में आज 12 नए पॉजीटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 10 कम्युनिटी से हैं। इसमें दो मजीठा रोड से, एक फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड से, एक अजनाला से, एक अटारी से, दो तरन तारन रोड से, एक हरगोबिंद एवेन्यू से, एक भगतांवाला से तथा एक जंडियाला से हैं।
सेहत विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 957 पॉजीटिव मरीज आ चुके हैं, 750 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 114 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 50 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
पहले दिन 54 सैंपल लिए
सिविल सर्जन ने बताया कि वैन के जाने से लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि मौके पर ही सैंपलिंग हो जाएगी।
छेहर्टा इलाके में पहले दिन पहुंची वैन में 54 सैंपल कलेक्ट किए। इसमें आम लोगों के अलावा पुलिस मुलाजिम भी आगे आए।
12 केसों में 10 कम्युनिटी स्प्रैड और दो संपर्क वाले, वृंदावन एन्क्लेव में 1 और मरीज मिला
12 पॉजीटिव मरीजों में 10 कम्युनिटी स्प्रैड के केस हें। वहीं दो पॉजीटिव आए मरीजों में एक हरगाेबिंद एवेन्यू से संबंधित है, जबकि एक वृंदावन एन्क्लेव से।
वृंदावन एन्क्लेव वाला मरीज ईएसआई में रेडियोग्राफर है। बताते चलें कि इस सरकारी अस्पताल के दो रेडियोग्राफर और एक फार्मेसी अफसर पहले पॉजीटिव आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3iemQ4i
July 01, 2020 at 04:46AM
No comments:
Post a Comment