Amazon

Monday, July 6, 2020

482 डाकघर, आधार कार्ड बनवाने की सुविधा सिर्फ 54 में

अमृतसर डिवीजन में 482 डाकघर हैं, लेकिन इनमें सिर्फ 54 डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा है।

32 दिन बीत जाने के बाद भी 48 पोस्ट ऑफिसों में थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा न होने के कारण आधार का काम शुरू नहीं

हो सका है। 27 दिन बाद अमृतसर के 4 और तरनतारन में 1 डाकघर में आधार बनने का काम शुरू हुआहै। दूर-दराज के लोगों को दूसरे पोस्ट ऑफिसों में पहुंचकर अपना काम करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

हेड ऑफिस में 2 स्पेशल स्पेशल काउंटरों पर अब तक 2 हजार लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैैं, जबकि तीसरा काउंटर खुलने की तैयारी है।

जिन डाकघरों में आधार बनाने की व्यवस्था होने के बाद भी काम नहीं हो रहा, वहां पर काउंटर खोले जाएं तो लोगों की परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह ने बताया कि कोरोना से एहतियात बरतने के लिए बिना थर्मल स्क्रीनिंग के पोस्ट ऑफिस में आधार नहीं बनेंगे। सरकारी हिदायतों का ध्यान रखा जा रहा है, इसलिए धीरे-धीरे काउंटर खुलेंगे।

स्वास्थ्य जानकारों की मानें तो 2500 से 3000 रुपए तक अच्छी क्वालिटी की स्क्रीनिंग मशीन आ जाती है।

हेड ऑफिस में 2 स्पेशल काउंटरों पर 2 हजार लोगों के बन चुके आधार, तीसरा काउंटर खोलने की तैयारी

पोस्ट ऑफिस में लोगों को आधार बनाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है। कोरोना में सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी महकमों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन रखनी चाहिए, जिससे काम कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों की नॉर्मल जांच हो सके।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट हरिमोहन ने बताया कि हेड ऑफिस में भीड़ बढ़ने के बाद आधार बनवाने के लिए 5 अतिरिक्त काउंटर खोले जा चुके हैं।

बाकी पोस्ट ऑफिसों में अफसरों को निर्देश है कि वह थर्मल स्क्रीनिंग मशीन मंगवाएं ताकि काम शुरू कराया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31Zkhh1
July 06, 2020 at 05:08AM

No comments:

Post a Comment