Amazon

Monday, July 6, 2020

बटाला रोड पर गुरु नानक नगर में कम-ज्यादा वोल्टेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने का खतरा

शहर में एक तरफ गर्मी का कहर जारी है, वहीं बटाला रोड गुरु नानक नगर कॉलोनी में बिजली की वोल्टेज पूरी न आने से इलाकावासी दुखी हैं।

इलाका निवासियों राकेश कुमार, राजेश महाजन, विजय मेहरा, ललित शर्मा, प्रदीप कुमार, अशोक कपूर, अनु शर्मा, रोहित महाजन और सुरेंदरपाल ने लिखित शिकायत पर हस्ताक्षर करके बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर, पावरकाॅम मैनेजमेंट पटियाला, सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक सुनील दत्ती को पत्र भेजा।

इलाका निवासियों का कहना है कि उनके इलाके में 12 दिन से बिजली की वोल्टेज काफी कम आ रही है। गुरु नानक नगर कॉलोनी में 100 से ज्यादा परिवार ऐसे हैं जिनकी वोल्टेज अक्सर कम और ज्यादा होती रहती है।

इससे घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं, घर में रहने वाली महिलाएं बिजली कम-ज्यादा वोल्टेज होने पर घरों में लगे बिजली के स्विच ऑन-ऑफ करते-करते थक जाते हैं।

लोगों का कहना है कि इससे पहले एरिया में बिजली कम-ज्यादा होने की कभी कोई दिक्कत नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Low voltage, danger of burning electronic equipment at Guru Nanak Nagar on Batala Road

https://ift.tt/2Z2jgCK
July 06, 2020 at 05:13AM

No comments:

Post a Comment