देशभर में कोरोना महामारी के कारण लगे कर्फ्यू और लॉकडाउन में कई लोगों के कारोबार बंद, वहीं कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं।
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को ज्यादा परेशानी पिछड़े आ रही है। बिजली के ज्यादा बिल आम लोगों और दुकानदारों को सता रहे हैं।
खेमकरण बाजार के चेयरमैन हजूरी लाल चौधरी, दुकानदार कृष्ण शर्मा और स्थानीय निवासी शम्मी शर्मा आदि लोगों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण सभी कारोबार की हालत खराब है और अब मुश्किलें और ज्यादा बढ़ रही हैं।
महंगाई गरीब परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की कि बिजली के रेट 2 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से होनी चाहिए, साथ ही बिल 2 महीने की जगह महीनेभर का बिल होना चाहिए।
कई लोग इकट्ठा बिल भरने में असमर्थ हैं। यही नहीं समय पर बिल न भरा तो जुर्माना भी लग जाता है। दुकानदारों और लोगों का कहना है कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार सत्ता में नहीं थी तो कांग्रेस पार्टी ने लोगों से वायदा किया था कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो लोगों को सस्ती बिजली मुहैया करवाई जाएगी।
मगर सरकार तो कांग्रेस की बन गई, लेकिन लोगों को बिजली सस्ती दरों पर नहीं मिली है। जनता और दुकानदारों की मांग है कि लोगों की मुश्किलों को समझते हुए सस्ती दरों पर बिजली मुहैया करवाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31Zkhh1
July 06, 2020 at 05:15AM
No comments:
Post a Comment