गलवान घाटी में चीन से झड़प के दौरान भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। इनमें से 4 जवान पंजाब के रहने वाले थे।
रविवार को अजनाला के गुरुद्वारा सिंह सभा (कलियां वाला खूह) में शहीदों के नाम पर फ्री मेडिकल डिस्पेंसरी खोली गई, जिसका उद्घाटन शहीद नायब सूबेदार सतनाम सिंह के परिजनों एवं रिटायर कैप्टन सज्जन सिंह ने किया।
सर्वप्रथम गुरुद्वारे में शहीदों को समर्पित अखंड पाठ के भोग डाले गए। इस दौरान शहीद सतनाम की मां जसबीर कौर, पिता दलबीर सिंह, भाई योध सिंह, चाचा दलबीर सिंह का सम्मान किया गया।
मां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। इस दौरान सेवादार काबल सिंह शाहपुर, प्रधान वरयाम सिंह, धर्मिंदर प्रिंस, मंजीत सिंह बाठ, साहिब सिंह फोजी, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dXn1NX
July 06, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment