यूथ डवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा के निर्देशों पर रविवार को मिशन फतेह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बोर्ड के डायरेक्टर जगविंदर सिंह धुन्ना ने लोगों को मिशन फतेह कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने तरनतारन और सुल्तानविंड रोड पर लोगों के घर-घर जाकर सरकार की हिदायतों के बारे में बताया।
उन्होंने लोगों को कहा कि सोशल डिस्टेंस रखा जाए और मुंह पर मास्क लगाने के साथ सेनिटाइज का समय-समय पर इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने लोगों को 7 हजार मास्क और सेनिटाइजर भी बांटे।
पंजाब सरकार कोरोना से निपटने के लिए हर समय तैयार है। कांग्रेसी पार्षद जसविंदर सिंह शेरगिल ने कहा कि सरकार के आदेशों का पालन करेंगे तभी कोरोना से बच सकते हैं।
इस अवसर पर प्रभजोत सिंह, अमृतपाल सिंह, गगनप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, हरमिंदर सिंह गुल्लू, पारस, नितिन अरोड़ा, मनप्रीत सिंह लायलपुरिया, हैप्पी संधू, बंटी, बलजीत सिंह, सोनू जौड़ा, राजू सहदेव, हीरा चौहान, साबी जौड़ा, मनदीप सिंह मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38rLTfQ
July 06, 2020 at 05:18AM
No comments:
Post a Comment