कोटकपूरा में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास और उद्योगपतियों के कल्याण के लिए बड़े प्रयास कर रही है। अब तक पंजाब सरकार ने उद्योगों के विकास पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
जिसमें 200 करोड़ रुपए फोकल प्वाइंटों के नवीनीकरण और 200 करोड़ रुपए लुधियाना की साइकिल उद्योग वैली के पर खर्च किए गए हैं।पिछले तीन साल में पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र में 56 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ और 5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
उन्होंने करोना महामारी कारण उद्योगपति पर आए संकट के चलते केंद्र सरकार से इनका विभिन्न संस्थानों से लिए गए कर्ज का 6 महीनों का ब्याज माफ करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पंजाब में 2 लाख 55 हजार छोटे बड़े उद्योग कोरोना के कारण बंद हो गए थे उनमें से 2 लाख 32 हजार उद्योग फिर से काम करने लगे हैं बाकी के उद्योगों में कुछ उद्योग कंटेनमेंट जोन में आते हैं और इसके लिए संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को सर्वेक्षण कर उनको भी खोलने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की वापसी होने से भी उत्पादन बढ़ा है व उद्योगों को राहत मिली है। कोरोना संकट खत्म होते ही पंजाब में स्थापित इंडस्ट्रियल पार्कों में दूसरे राज्यों और विदेश से निवेश होगा जिससे जहां पंजाब का आर्थिक विकास होगा वहां लाखों युवकों को भी नौकरियां मिलेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2O9ciFE
July 10, 2020 at 05:06AM
No comments:
Post a Comment