Amazon

Friday, July 10, 2020

मोगा के फोकल प्वाइंट में 9.71 करोड़ व कोटकपूरा में ‌10 करोड़ के होंगे विकास कार्य

स्थानिय फोकल प्वाइंट पर चल रहे 250 उद्योगिक इकाइयां चलाने वाले व इनमें काम करने वाले सैकड़ों लोग पिछले दो दशकों से नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर थे क्योंकि इनकी सड़कों, सीवरेज व पानी की लाइनों का लंबे समय से कोई काम नहीं हो रहा था।

पंजाब सरकार ने फोकल प्वाइंट को नगर निगम के चुंगल से निकाल कर अब फोकल प्वाइंट यूनियन को सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट व सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का अधिकार देकर इनके खर्चे यूनिटों से लेने का अधिकार दे दिया है।


पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि मोगा के फोकल प्वाइंट के नवीनीकरण में तकरीबन 10 करोड़ की लागत आएगी इसमें 52.03 लाख रुपए जमीन लेवल करने और चारदीवारी करने और 771.89 लाख रुपए सड़कें बनाने पर 10.65 लाख रुपए वाटर सप्लाई और, 146.99 करोड़ रुपए बिजली, 10.69 लाख रुपए गलियों नालियों पर लगाए जाएंगे। यह सारा काम 1 साल के अंदर अंदर मुकम्मल हो जाएगा।

बाद में फोकल प्वाइंट की संभाल का काम यूनियन करेगी

यूनियन के सचिव सुभाष ग्रोवर ने बताया कि 9.71 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में केंद्र का 80 व पंजाब सरकार का 20 प्रतिशत हिस्सा है। एक साल में सीवरेज, पानी, बाउंडरी वाल व सड़कों के अलावा स्ट्रीट लाइटों का काम मुकम्मल होने से फोकल प्वाइंट की काया पलट जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद रोड टैक्स, सीवरेज व पानी के बिल उनकी यूनियन वसूल करेगी और भविष्य में सारे काम यूनियन देखेगी। उन्होंने बताया कि अब सड़कों का निर्माण होने से पहले प्लंबर पहले सीवरेज व वाटर वर्क्स का काम देखेंगे।

जिन लोगों ने इसका काम कराना होगा वह खर्चा देंगे। उसके बाद सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि इस बार सारी सड़कें सीमेंट की बनेंगी। इनकी चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है।

16 फीट की सड़कें अब 22 फीट की होंगी। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क के गड्ढों में पानी भरने से व सड़कों के गड्ढों के चलते लदे भारी वाहनों को नुकसान होता था। इससे निजात मिल जाएगी।

ये हैं मोगा में औद्योगिक इकाइयां

मोगा के फोकल प्वाइंट प्लास्टिक री-साइकलिंग के 2, प्लास्टिक की नवार (खटिया बुनने के काम आने वाली) बनाने वाले 2, आक्सीजन गैस प्लांट 1, मेडिसिन बनाने वाले 2 यू्निट, कपड़े धोने वाला साबुन बनाने वाला 1 यूनिट के अलावा बाकी एग्रो बेस्ड मशीनरी की इंडस्ट्री है।

उद्योगपतियों से हाथ जोड़ बोले मंत्री-पहले सोशल डिस्टेंसिंग बनाओ, फिर रखूंगा नींव पत्थर

वीरवार को पंजाब के उद्योग व व्यापार मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा फोकल प्वाइंट में 10 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत करवाने का नींव पत्थर रखने पहुंचे तो पुलिस के अपर्याप्त प्रबंधों के चलते भीड़ जुटी हुई थी।

इसे देख कर उनको कहना पड़ा कि पहले सोशल डिस्टेंस बनाओ फिर नींव पत्थर रखूंगा। इसके बाद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने लगे। तब उन्होंने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस पर डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए थे पर लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9.71 crore will be developed in Moga's focal point and Rs 10 million in Kotkapura

https://ift.tt/3feNPeh
July 10, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment