मोगा से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे युवक को रास्ते में कार सवार युवकों ने रोककर उससे मोबाइल व पर्स छीनने की कोशिश की। उसके द्वारा लुटेरों को मोबाइल व पर्स देने से इंकार करने पर हाथापाई शुरू हो गई। गुस्साए लुटेरों ने युवक को गोली मार दी और खुद कार में बैठकर फरार हो गए।
घायल युवक को मोगा से डीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सलीणा निवासी 26 साल का गुरशरण सिंह बुधवार को किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल पर मोगा आया था।
वहां से शाम को वापस गांव बाइक से जा रहा था। जैसे ही बाइक रतियां घलकलां रोड पर पहुंची तो इतने में एक कार में सवार चार युवकों ने उसके बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया तथा चारों गाड़ी से उतरे और उससे मोबाइल व पर्स छीनने का प्रयास किया।
लेकिन उसने दोनों चीजें नहीं दी और युवक की उन युवकों से हाथापाई शुरू हो गई। इस उपरांत गुस्साए युवकों ने गुरशरण सिंह पर गोली चला दी जोकि उसकी जांघ पर जा लगी। वह घायल हो गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर कार सवार अज्ञात लुटेरे मौका पाकर फरार हो गए।
जबकि घायल युवक को मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उसके सिर पर घाव के निशान के अलावा जांघ पर गोली लगी थी। उसे मेडिकल ट्रीटमेंट देने के बाद तुंरत डीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना सदर के एसएचओ कर्मजीत सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद जांच के उपरांत बनती कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3efHYnJ
July 10, 2020 at 04:53AM
No comments:
Post a Comment