युवती के साथ एक ही जगह नौकरी करने वाले युवक द्वारा अक्सर उससे छेड़छाड़ व फोन करके परेशान करने पर लड़की के भाई ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने उस पर साथियों के साथ मिलकर गोलियां चला दी।
लेकिन वह जान बचाकर भागा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बाघापुराना के सब इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि गांव गंजी गुलाब सिंह वाला निवासी साहिब सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन कस्बे में प्राइवेट नौकरी करती है। उसी जगह पर लवप्रीत सिंह सन्नी निवासी चन्नूवाला रोड बाघापुराना नौकरी करता है।
लवप्रीत सिंह उसकी बहन को काफी समय से तंग परेशान करता आ रहा है और बहन को फोन पर गलत बातें करता है। इस बारे में जब बहन से उसे बताया तो उसने अपने स्तर पर युवक को समझाने की कोशिश की।
लेकिन इस बात का गलत मतलब निकालते हुए आठ जुलाई को जब वह गांव में दोपहर को 12 बजे वैल्डिंग वाली दुकान पर काम करने जा रहा था तो रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवक उसे रोककर गालियां निकालने लगे।
उसके द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह बाइक फेंक कर भागकर किसी के घर में छुप कर जान बचाया।
मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर लवप्रीत सिंह सन्नी निवासी चन्नूवाला रोड, काकू, राजवीर सिंह निवासी राजेयाना, शैरी निवासी निहाल सिंह वाला रोड बाघापुराना के खिलाफ धारा 307, असला एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी व युवती को परेशान करने वाले लवप्रीत सिंह सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CjiEzJ
July 10, 2020 at 04:51AM
No comments:
Post a Comment