फरीदकोट जिले में वीरवार को आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में मेडिकल काॅलेज फरीदकोट के एक चिकित्सक की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
आज की रिपोर्ट को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 147 तक पहुंच गई है जबकि आज तंदुरूस्त हुए पांच मरीजों को मिलाकर 107 मरीज कोरोना से निजात पा चुके हैं व आज के संक्रमित को मिलाकर अब जिले में चालीस कोरोना केएक्टिव मामले हैं।
सिविल सर्जन फरीदकोट से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 11006 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। गुरुवार को 5 और व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं और उनको छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। अब जिले में कोरोना के एक्टिवकेस 40 हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए हर नागरिक को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होंने जिला निवासियों को लापरवाही न करने और सरकार व सेहत विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील भी की।
कोरोना की रोकथाम के लिए विभाग की तरफ से आज 134 संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा पॉजिटिव आए मामलों के संपर्क में आए व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है, जिससे उनके सैंपल एकत्रित करके उनको एकांतवास किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Zg0J5S
July 10, 2020 at 04:50AM
No comments:
Post a Comment