दहेज में बड़ी गाड़ी न मिलने पर सरकारी टीचर को पति ने मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर इंजीनियर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना बाघापुराना के सब इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने बताया कि गांव लंगेयाना निवासी बलजीत कौर 36 साल ने 23 सितंबर 2019 को एसएसपी मोगा को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2019 को चंद नवां निवासी गगनदीप सिंह सिविल इंजीनियर से हुई थी।
जबकि वह मायके गांव के सरकारी स्कूल में टीचर के तौर पर कार्यरत है। मायके परिवार वालों ने शादी के समय लगभग 16 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे परिवार वालों के साथ मिलकर दहेज कम लाने को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया है और बड़ी गाड़ी की मांग करने लगे।
उसके द्वारा मांग पूरी करवाने से इंकार करने पर मारपीट की जाती। ऐसे में शादी के चार महीने बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और बड़ी गाड़ी लाने पर ही घर आने की बात कही गई। इस दौरान दोनों पक्षों में कई पंचायतें हुईं।
लेकिन कोई समझौता न होने पर एसएसपी को शिकायत देने पर मामले की जांच डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन को सौंप दी थी। जांच अधिकारी द्वारा पौने महीने की जांच के उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा लगाए आरोप सही पाए जाने पर पति गगनदीप सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व गबन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gNebEf
July 10, 2020 at 04:48AM
No comments:
Post a Comment