Amazon

Friday, July 10, 2020

5 महीने बाद ही कर रहा था दूसरी शादी पहली पत्नी पहुंची, पकड़कर थाने पहुंचाया

गांव संधारसी के गुरुद्वारा साहिब में बुधवार काे हाे रहे आनंद कारज में एक महिला व उसके पिता ने पहुंचकर हंगामा किया। महिला व उसके पिता ने आराेपी दूल्हे पर धाेखे से दूसरी शादी करने का आराेप लगाया। थाना घनाैर पुलिस काे माैके पर बुला आराेपी जबरजंग सिंह निवासी भैणी चूहड़ बठिंडा व उसकी दाे बहनाें के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस ने उसे वीरवार काे अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया। महिला ने पुलिस काे बताया कि उसकी आराेपी से 5 महीने पहले शादी हुई थी। आराेपी व उसकी बहनें उसे परेशान करती थी। जिस कारण वह मायके चली आई। आराेपी ने तलाक दिए बिना गांव संधारसी की युवती से शादी करा रहा था। पीड़िता मनजीत काैर ने बताया कि जिस युवती से आराेपी शादी करवा रहा था, उसके पहले से ही उसके साथ प्रेम संबंध थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 5 months, the second marriage reached the first wife, was caught and brought to the police station.

https://ift.tt/2ZShJ1f
July 10, 2020 at 04:39AM

No comments:

Post a Comment