नवांकोट स्थित सरकारी स्कूल ईदगाह की आंधी में ऊपरी मंजिल गिर जाने से हुई दो लोगों की मौत के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर बीर सिंह की ओर से गठित कमेटी मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
बुधवार को स्कूल पहुंची टीम ने स्कूल का जायजा लिया और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।शिक्षा विभाग में तैनात जेई शिवानी एक्सपर्ट के तौर पर बिल्डिंग बनाने के लिए इस्तेमाल मटीरियल की जांच करेंगी।
आसपास के लोगों ने घटिया मटीरियल इस्तेमाल की बात कही थी। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में टीम देगी। बुधवार को तीसरे दिन भी टीम मामले की जांच करती रही।
बता दें कि सरकारी हाई स्कूल ईदगाह नवांकोट निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग की दीवार गिर जाने से किरण रानी (60) और सतपाल (38) की मौत हो गई थी।
घटना का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी पहुंचे थे और परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।
वहीं डीईओ सतिंदरबीर सिंह ने दो मेंबरी जांच कमेटी बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगणा के प्रिंसिपल कर्मजीत सिंह और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चब्बा के प्रिंसिपल अवतार सिंह शामिल हैं।
^मामले की गहनता से जांच के लिए जेई शिवानी को एक्सपर्ट के तौर पर रखा गया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट उनके पास होगी।
-सतिंदरबीर सिंह, डीईओ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31WwkLJ
July 09, 2020 at 04:26AM
No comments:
Post a Comment