Amazon

Thursday, July 9, 2020

कमिश्नरेट पुलिस को नहीं कोरोना फैलने का डर, शहर में जगह-जगह हो रहे धरने-प्रदर्शनों पर अधिकारी चुप

शहर में कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को कोरोना फैलने का डर नहीं है, क्योंकि शहर में जगह-जगह हो रहे धरने-प्रदर्शन के बावजूद अधिकारी चुप हैं।

बुधवार को ईएमसी अस्पताल के बाहर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी मनदीप सिंह मन्ना समेत दर्जनों लोगों ने जाली रिपोर्टों पर फर्जी इलाज करने के मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

यही नहीं दूसरी तरफ से ईएमसी अस्पताल के स्टाफ ने भी सड़क पर आकर अस्पताल के खिलाफ बोल रहे लोगों के विरुद्ध नारे लगाए।

दो थानों के एसएचओ और करीब 20 पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में यह सारा घटनाक्रम काफी देर तक चलता है। इस दौरान न तो किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा है और न मास्क लगाना जरूरी समझा गया।

बुधवार को ही कंपनी बाग में वामपंथी पार्टियों की ओर से धरना दिया गया। मगर पुलिस ने एक भी धरने के संबंध में किसी पर केस दर्ज नहीं किया है।

जनहित के लिए कुछ भी करना पड़ा तो करेंगे : मन्ना

पीपीसीसी के पूर्व सेक्रेटरी मनदीप सिंह मन्ना का कहना है कि वह ईएमसी के खिलाफ खुलासे करने के लिए गए थे। उन्हें वहां देखकर लोग इकट्ठा हो गए तो उन्हें वह नहीं रोक सकते।

उन्हें रोकने का काम पुलिस का है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए सड़कों पर उतरना भी कोई गुनाह नहीं है, वे लोगों के लिए आए हैं और उनके लिए कुछ भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे वहीं उन्होंने कहा कि अस्पताल स्टॉफ के बाहर आ गया था, जिसे ज्यादा भीड़ हो गई, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ईएमसी अस्पताल के बाहर दर्जनों लोगों के साथ प्रदर्शन करते पूर्व कांग्रेसी नेता मनदीप सिंह मन्ना।

https://ift.tt/3iLn2Zd
July 09, 2020 at 04:22AM

No comments:

Post a Comment