लॉकडाउन में वेतन न मिलने से नाराज बीआरटीएस बसों के ड्राइवरों ने वीरवार को डीसी ऑिफस के बाहर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई संगठनों ने समर्थन किया।
बीआरटीएस वर्कर्स यूनियन ने एडीसी हिमांशु अग्रवाल को मांग पत्र सौंपा। सीटू जत्थेबंदी के प्रांतीय वित्त सचिव कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला ने बताया कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान अमृतसर मेट्रो बस सर्विस के ड्राइवरों को न वेतन मिला न राशन।
कइयों का पीएफ भी जमा नहीं करवाया गया। संकट की घड़ी में कुछ को बर्खास्त भी कर दिया। डीसी कार्यालय में तीन बार मांग पत्र देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
एडीसी हिमांशु अग्रवाल ने मांग पत्र नहीं लिया तो प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बार एडीसी ने यूनियन के नुमाइंदे को बुलाया।
इस दौरान सीनियर उपाध्यक्ष जगीर सिंह, नरिंदरपाल चमियारी, जोध सिंह, केवल सिंह, बलजीत सिंह, दविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जरनैल सिंह, दिलबाग सिंह, तजिंदर सिंह नाग, भारतीय जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव कुलबीर सिंह, जगीर सिंह, बलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, दविंदर सिंह, बलविंदर सिंह चब्बा, शमशेर सिंह, जगरूप सिंह, गुरविंदर सिंह लाडी इत्यादि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38mEvSR
July 03, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment