Amazon

Friday, July 3, 2020

ठठगढ़ में नहाते समय नहर में डूबा 14 वर्षीय किशाेर, मौत

तरनतारन के गांव ठठगढ़ के नजदीक बुधवार को दोपहर के समय नहाते समय 14 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हाे गई।

मृतक रणजीत सिंह बुधवार दोपहर के समय अपने गांव के कुछ साथियों के साथ नजदीक वाली नहर में नहाने के लिए गया था।

जब शाम तक किशोर घर पर नहीं पहंुचा तो परिवार के सदस्यों ने किशोर की तलाश करनी शुरू कर दी।

इसी दौरान नहर के पास किनारे पर किशोर के कपड़े बरामद हुए, जिसके आधार पर परिवार के सदस्यों ने नहर के किनारे-किनारे ढंूढना शुरू कर दिया।

काफी तलाश के बाद शाम तक किशाेर का कोई भी सुराग नहीं लग सका। जब सुबह दोबारा पारिवारिक सदस्यों ने गांव निवासियों की मदद से नहर के पास युवक की तलाश करनी शुरू की दी तो नहर की कुछ दूरी पर किनारे से किशोर का शव मिल गया।

सूचना के अाधार पर घटना स्थान पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे, जिन्होंने मृतक किशोर के परिवार से पूछताछ की।

पुलिस टीम की और से पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई आैर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14-year-old Kishaher drowned in canal while taking bath in Thatgadh, death

https://ift.tt/3ge1sue
July 03, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment