केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि संबंधी तीनों कानून किसानों के हित में हैं। यह बात प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया नेभाजपा कार्यालय पर वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अौर आम आदमी पार्टी किसानों को गुमराह कर रही है। इन कानूनाें से किसानों को उनकी फसल का वाजिफ दाम मिलेगा जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।
मोदी सरकार की ओर से पारित तीनों कानूनों में किसानों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कहा कि पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता एक अिभयान के तहत जल्द ही गांव-गांव जाकर किसानों को इन कानूनों के बारे में जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राम चावला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन छीना, प्रदेश सचिव रीना जेटली, अमृतसर जिला सह-प्रभारी अरुण शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, जिला अमृतसर देहाती अध्यक्ष हरियल सिंह ओळख, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, सरबजीत सिंह शंटी, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा व अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38pSuXS
July 03, 2020 at 05:02AM
No comments:
Post a Comment