रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल के पूर्व प्रधान और रोटेरियन सुरिंदर सिंह बतरा एक साल के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 अमृतसर जोन के जोनल चेयरमैन बनाए गए।
इस मौके पर जोन के जोनल चेयरमैन एसएस बतरा ने कहा कि इस समय शहर में कुल 14 क्लब हैं। जिनके प्रधान अौर सचिव को समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहेंगे।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लबों की और से शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
पोलियो के खात्मे के लिए कैंप लगाकर बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाने अौर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई का समान देने समेत अन्य कई समाजसेवा के कार्य करने की पहल करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्लब के लोगों को ऐसे सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गौरतलब है कि एसएस बत्तरा पिछले साल असिस्टेंट गवर्नर भी रह चुके है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:57AM
No comments:
Post a Comment