कोरोना काल में ‘मिशन फतेह’ के तहत जिले में 1570 आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसका मुख्य मकसद लोगों को महामारी से आगाह करना और इलाज तथा सावधानी बरतने के लिए जागरूक करना है।
सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने शुक्रवार को ‘मिशन फतेह’ को मिल रही कामयाबी के लिए अपनी टीम की हौसला बढ़ाया और कहा कि महामारी से हम जरूर जीतेंगे।
सिविल सर्जन ने लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। कहा कि विभाग की टीम घर-घर जाकर जहां मरीजों का पता लगा रही है वहीं जागरूक भी कर रही है।
जिले में 39 मेडिकल टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। इसमें से 22 शहर में और 17 ग्रामीण इलाकों में काम कर रही हैं।
उनका कहना है कि रोजाना जिले मेंं 3000 के करीब टेस्ट किए जा रहे हैं और अब तक 80,3309 लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38oQzTu
July 04, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment