Amazon

Sunday, July 5, 2020

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बिना शर्त रेगुलर किए जाए, मांगें न मानी तो संघर्ष होगा तेज : संधू

पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन जल सप्लाई ब्रांच फाजिल्का की मीटिंग स्थानीय प्रताप बाग में प्रधान रजिंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समूह नेता और मेंबर शामिल हुए। मीटिंग दौरान जानकारी देते प्रधान रजिंदर सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों प्रति धोखे वाली सरकार साबित हुई है। मतदान दौरान किए वायदों में से एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बिना शर्त रेगुलर किए जाएं, डीए की किश्तें रिलीज की जाएं, 6वां पे कमिशन लागू किया जाए, जेई टैस्ट के पास पंप ऑपरेटरों को जेई प्रमोट किया जाए, ग्रामीण जल सप्लाई पंचायत से वापिस ले कर विभाग को दी जाएं, 200 रुपए जंजुआ टैक्स बंद किया जाए, दर्जा तीन और दर्जा चार की प्रमोशन चैनल लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का हल न किया तो संगठन संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके रोशन लाल, मदन लाल, जय चंद, हीरा लाल, गुरमीत सिंह, सतनाम दास ने भी संबोधन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/38qN0MF
July 05, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment